भोपाल में सिंधिया के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी , हजारों समर्थक पहुंचे

भोपाल। कांग्रेस का दामन छोड़क़र भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ ही देर में भोपाल पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने जहां पलक-पावड़े बिछाए  वहीं सिंधिया ने भी शक्ति प्रदर्शन की पूरी तैयारी की है। राज्य के कई शहरों से हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी भोपाल पहुंच  गए हैं, जो सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़क़र भाजपा में शामिल होने की घोषणा करेंगे। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए ग्वालियर से शताब्दी से एक्सप्रेस से भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश से सिंधिया समर्थक भोपाल पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि हजारों की संखया में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने की घोषणा करेंगे। भाजपा ने भी सिंधिया के स्वागत के लिए पलक-पावड़े बिछा दिए हैं। भाजपा के अनेक बड़े नेता स्वयं विमानतल पर सिंधिया की अगवानी करेंगे। इनमें शिवराजसिंह चौहान और यशोधरा राजे सिंधिया के नाम भी बताए जा रहे हैं। विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक लगभग 12 किलोमीटर का रोड शो भी होगा।
इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों का तो तांता लगा हुआ है। इनमें कई कांग्रेस के वर्षों से समर्पित  कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी तक शामिल हैं। भावुकता से भरे यह नेता  इस्तीफा तो दे रहे हैं, लेकिन उनका भाजपा में  भविष्य तय नहीं है। फिलहाल केवल भाजपा सदस्य के तौर पर उनकी आमद स्वीकार की जाएगी। उन्हें किसी भी पद के लिए आश्वस्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में भाजपा के ब्लाक स्तर से लेकर सभी महत्वपूर्ण पदों पर  भाजपाई  नियुक्त हैं।