निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र का दर्दनाख सड़क हादसा,

टीकमगढ़/पृथ्वीपुर मडिय़ा के पास एक बस, ट्राला में जा घुसी। इस घटना में बस सवार दो यात्रियों की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक घायल बताएं जा रहे है। दुर्घटना में घायल एक और की मौत हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में अब तक कुल 3 की मौत हो चुकी है। जबकि दो की हालत अब भी नाजुक ही बताई जा रही है।


गुरूवार की सुबह 9 बजे के लगभग सोना कंपनी की बस झांसी जा रही थी। जब यह बस पृथ्वीपुर के ग्राम मडिय़ा के पास पहुंची तो सड़क किराने खड़े एक ट्राला में जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में बस और ट्राला के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार एक महिला एवं पुरूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।


पहुंची पुलिस और प्रशासन: घटना की सूचना पर तत्काल ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर के साथ ही अन्य स्थानों से एम्बूलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां पर सभी का उपचार किया जा रहा है। घायलों में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए झांसी रेफर किया जा रहा है।


बड़ सकती है मृतकों की संख्या: पृथ्वीपुर थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी का कहना था कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं घटना की सूचना के बाद घटना स्थल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों की भीड़ जुड़ गई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।